लखीसराय: बालगुदर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में प्रभारी सचिव लखीसराय ने समस्याओं की समीक्षा की
लखीसराय सदर प्रखंड के बालगुदर पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार के अध्यक्षता में सहयोग शिविर का आयोजन हुआ. पूर्वाह्न 11 बजे सचिव योजना एवं विकास विभाग सह प्रभारी सचिव लखीसराय श्री कंवल तनुज ने शिविर में उपस्थित होकर आम नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की. प्रभारी सचिव के मामले के त्वरित समाधान के निर्देश दिए.