घाघरा: घाघरा हाई स्कूल मैदान में नवयुवक सरना संचालन समिति के 5 दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन
Ghaghra, Gumla | Aug 15, 2026 घाघरा हाई स्कूल मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नव युवक सरना संचालन समिति के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ। फाइनल मुकाबले के बाद विजेता, उपविजेता सहित चतुर्थ स्थान तक पहुंचने वाली टीमों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,।