ऊंचाहार: कंदरांवां गाँव में बने अम्बेडकर पार्क का 9 लाख 90 हजार की लागत से होगा सौंदर्यीकरण, मंत्री ने किया शिलान्यास
ऊँचाहार क्षेत्र के कंदरांवां गाँव में गुरुवार को संविधान दिवस के अवसर पर अम्बेडकर पार्क के सौंदर्यीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका सौंदर्यीकरण 9 लाख 90 हजार की लागत से होना है।मुख्य अतिथि मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने इसका शिलान्यास किया,इसके पूर्व उन्होंने अम्बेडकर प्रतिमा व गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस दौरान रामप्रसाद गौतम आदि लोग रहे।