जमुई: धुनिया मारण गांव में भूमि विवाद के रंजिश में दबंगों ने घर को किया ध्वस्त, पीड़ित ने SDPO और थानाध्यक्ष से की शिकायत
Jamui, Jamui | Mar 8, 2026 धुनिया मारण गांव में भूमि विवाद के रंजिश में दबंगों द्वारा छोटू यादव के घर को खंती से ध्वस्त करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित छोटू यादव द्वारा बरहट थाना में आवेदन देकर शिकायत की गई है। साथ ही घटना की जानकारी एसडीपीओ को भी दी गई है। घर को तोड़ने का वीडियो रविवार की सुबह 10:00 बजे सामने आई है। घटना शनिवार की बताई जाती है।