इटारसी: इटारसी थाना परिसर में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन, एसडीओपी व विधायक हुए शामिल, सुख-शांति की कामना
मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे विजयादशमी के दशहरा पावन पर्व पर इटारसी थाना परिसर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा टीआई पर उपस्थित होकर विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ शस्त्रों का पूजन किया गया। विधायक ने बताया कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा शक्ति, साहस, धर्म और न्याय का प्रतीक मानी जाती है।