बक्सर: राज्य खाद्य निगम के 9 गोदामों का हुआ भौतिक निरीक्षण
Buxar, Buxar | Oct 26, 2024 मुख्य सचिव के निर्देश पर सुबह 10 बजे से जिले के राज्य खाद्य निगम के सभी 9 गोदामों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल रहे। जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण के बाद सभी पदाधिकारियों से प्राप्त जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।