उपखण्ड मुख्यालय पर तालाब की पाल स्थित भैरूनाथ मंदिर प्रांगण में शनिवार को महिलाओं ने ठाकुर जी के साथ फाग खेलते हुए फागोत्सव मनाया। दोपहर में ठाकुर जी को विधि-विधान से विराजित कर पूजा-अर्चना की गई। मंदिर में भैरूनाथ का विशेष श्रृंगार कर आरती उतारी गई। बिलवाल परिवार के सान्निध्य में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने नृत्यभी किया।