इटाढ़ी: महिला गांव के बाधार में भीषण आगलगी, 25 बीघा गेहूं की फसल राख
Itarhi, Buxar | Apr 11, 2026 इटाढ़ी थाना क्षेत्र के महिला गांव के बाधार में भीषण आगलगी की घटना से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। जानकारी के अनुसार अचानक गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लगभग 25 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस आगलगी में किसान मेघवर्ण ओझा, जज ओझा, संजय ओझा समेत कई अन्य किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया।