अकोढ़ी गोला: ऑपरेशन मुस्कान: रोहतास पुलिस ने बरामद किए छह गुम मोबाइल, धारकों को सौंपे
ऑपरेशन मुस्कान: रोहतास पुलिस ने बरामद किए छह गुम मोबाइल, धारकों को सौंपे रोहतास: जिले में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए रोहतास पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान पुलिस ने छह गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर धारकों ने राहत महसूस की।