बावड़ी उत्सव अंतर्गत दनदना नदी पर जल स्रोत पूजन
नवांकुर सखियों की उपस्थिति में हुआ बावड़ी उत्सव
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया जी के निर्देशन में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड मेहदवानी , जिला डिंडोरी द्वारा जलगंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत बावड़ी उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कठोतिया नवांकुर संस्था सरसा ददरा टोला नेतृत्व में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति तथा स्थानीय नवांकुर सखियों की उपस्थिति में ग्राम कठोतिया के समीप दनदना नदी पर जल संरक्षण व संवर्धन को लेकर जनसहयोग ,स्वैच्छिकता व सामूहिकता की भावना से तट पर स्वच्छता श्रमदान अभियान चलाया तथा
जल चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों एवं ग्रामीणजनों द्वारा रंगोली के माध्यम से घाट की आकर्षक सजावट की गई तथा सम्पूर्ण परिसर को दीपों से आलोकित किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्ज्वलन एवं विधिवत पूजन-अर्चन कर जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया। उपस्थित जनसमुदाय ने जल बचाने, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने तथा पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण हेतु सामूहिक शपथ भी ग्रहण कर भजन मंडली द्वारा भजन कीर्तन,जल संरक्षण के गीतों से सभी को जागरूक किया गया,
जल चौपाल में वक्ताओं ने कहा कि प्राचीन बावड़ियां, कुएं एवं अन्य जल स्रोत हमारी सांस्कृतिक विरासत होने के साथ-साथ जल सुरक्षा के महत्वपूर्ण आधार हैं। इनके संरक्षण एवं पुनर्जीवन से जल संकट की समस्या का प्रभावी समाधान संभव है। जलगंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य केवल जल स्रोतों का पुनर्जीवन करना ही नहीं, बल्कि समाज में जल के प्रति संवेदनशीलता, जिम्मेदारी एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देना भी है।
कार्यक्रम में ग्रामीणजन, समिति पदाधिकारी, स्वयंसेवक, मातृशक्ति, छात्र-छात्राएं तथा सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने तथा प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि परिषद द्वारा 19 मार्च से 30 जून 2026 तक जलगंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत जिले की प्राचीन बावड़ियों का संरक्षण, मरम्मत, रंगाई-पुताई, साज-सज्जा, दीप प्रज्ज्वलन एवं जल चौपालों के माध्यम से जल संरक्षण एवं संवर्धन का व्यापक जनजागरण किया जा रहा है। इस अभियान में नवांकुर संस्था से जितेंद्र परते, कृष्णा साहू,पवन साहू ,सुखराम,राजाराम तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां, सीएमसीएलडीपी के परामर्शदाता चिरौंजी बसल, नीतेश साहू, देवेश धनंजय,नेतराज सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं स्वैच्छिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता रही । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सुशीला ठाकुर द्वारा किया गया समापन पर उन्होंने कहा यह आयोजन जनसहभागिता के माध्यम से जल संरक्षण की भावना को सुदृढ़ करने तथा परंपरागत जल स्रोतों के महत्व को पुनर्स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी पहल है।
#anjupavanbhadiriya #डिंडौरी #JansamparkMP