नईसराय: स्वास्थ्य शिविर में 250 से भी ज्यादा लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, स्वस्थ्य रहने के तरीके भी समझाए
शेयर इंडिया और एम स्वास्थ्य द्वारा गुरुवार को रुसल्ला बुजुर्ग गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 250 से भी ज्यादा लोगों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। स्वास्थ्य शिविर शाम 5 बजे तक चला। शिविर की शुरुआत में शेयर इंडिया के एवीपी नितिन कुमार ने कहा कि, स्वास्थ्य ही व्यक्ति की सबसे बड़ी पूंजी है।