Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand

Bihar news : नेपाल से गांजा की बड़ी खेप लेकर भारत में घुस रहा तस्कर धराया , 75.3 किलो गांजा बरामद। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पचरौता एसएसबी और भंगहा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में नेपाल से गांजा की बड़ी खेप लेकर भारत में प्रवेश कर रहे एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 75.3 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।भंगहा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पचरौता एसएसबी और भंगहा पुलिस की संयुक्त टीम ने पचरौता समवाय क्षेत्र अंतर्गत पचरौता तीन मोहानी पुल के समीप अंतरराष्ट्रीय सीमा स्तंभ संख्या-429 के पास विशेष नाकेबंदी की थी। इसी दौरान नेपाल की ओर से सिर पर बोरी रखकर भारतीय सीमा की ओर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बोरी से 75.3 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्कर की पहचान रविंद्र यादव (39 वर्ष), पिता कन्हैया यादव, निवासी खैरवा टोला, थाना मानपुर, जिला पश्चिम चंपारण के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि तस्कर नेपाल से गांजा की खेप भारत लाकर बेचने की फिराक में था। बरामद गांजा और गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक प्रक्रिया के लिए अग्रेषित किया जा रहा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। एसएसबी और बिहार पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को सीमावर्ती क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि सीमा पर लगातार निगरानी, संयुक्त गश्त और खुफिया सूचनाओं के आधार पर आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। #BreakingNews #WestChamparan #Bhangha #SSB #BiharPolice #DrugSmuggling #GanjaSeized #NDPSAct #IndiaNepalBorder #BorderSecurity #AntiDrugOperation #CrimeNews #Bettiah #NepalBorder #PoliceAction #IllegalTrafficking #Seizure #JointOperation #BiharNews #LatestNews

MORE NEWS

Bihar news : सिकटा रेलवे क्रॉसिंग पर 9.5 किलो चरस के साथ पकड़ा गया नेपाली तस्कर, बेतिया कोर्ट ने सुनाई 15 साल की सजा। बेतिया से बड़ी खबर है जहां पश्चिम चंपारण के सिकटा रेलवे क्रॉसिंग के समीप वर्ष 2023 में 9 किलो 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार नेपाली मूल के तस्कर को बेतिया व्यवहार न्यायालय ने कड़ी सजा सुनाई है। एनडीपीएस एक्ट के अनन्य विशेष न्यायाधीश नलिन कुमार पाण्डेय ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुए अभियुक्त प्रेमी शाह कानू उर्फ थारू शाह को दोषी करार देते हुए 15 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि यदि दोषी जुर्माने की राशि जमा नहीं करता है तो उसे एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सजायाफ्ता नेपाल के परसा जिले के झलमहिया गांव का निवासी बताया गया है।
एनडीपीएस एक्ट के विशेष लोक अभियोजक संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि घटना 3 सितंबर 2023 की है। एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से भारतीय सीमा में मादक पदार्थों की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर एसएसबी ने सिकटा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए वाहनों की जांच शुरू की।
इसी दौरान सिकटा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक मोटरसाइकिल सवार युवक संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9 किलो 500 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपनी पहचान प्रेमी शाह कानू उर्फ थारू शाह के रूप में बताई। मामले में सिकटा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने दोष सिद्ध मानते हुए यह फैसला सुनाया।#Bettiah #WestChamparan #Sikta #Bihar #Nepal #Charas #DrugSmuggling #NDPSAct #CourtVerdict #CrimeNews #SSB #BorderSecurity #Justice #BreakingNews #LegalUpdate #IndianJudiciary

Bihar news : सिकटा रेलवे क्रॉसिंग पर 9.5 किलो चरस के साथ पकड़ा गया नेपाली तस्कर, बेतिया कोर्ट ने सुनाई 15 साल की सजा। बेतिया से बड़ी खबर है जहां पश्चिम चंपारण के सिकटा रेलवे क्रॉसिंग के समीप वर्ष 2023 में 9 किलो 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार नेपाली मूल के तस्कर को बेतिया व्यवहार न्यायालय ने कड़ी सजा सुनाई है। एनडीपीएस एक्ट के अनन्य विशेष न्यायाधीश नलिन कुमार पाण्डेय ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुए अभियुक्त प्रेमी शाह कानू उर्फ थारू शाह को दोषी करार देते हुए 15 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही उस पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि यदि दोषी जुर्माने की राशि जमा नहीं करता है तो उसे एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। सजायाफ्ता नेपाल के परसा जिले के झलमहिया गांव का निवासी बताया गया है। एनडीपीएस एक्ट के विशेष लोक अभियोजक संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि घटना 3 सितंबर 2023 की है। एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से भारतीय सीमा में मादक पदार्थों की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर एसएसबी ने सिकटा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए वाहनों की जांच शुरू की। इसी दौरान सिकटा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक मोटरसाइकिल सवार युवक संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9 किलो 500 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपनी पहचान प्रेमी शाह कानू उर्फ थारू शाह के रूप में बताई। मामले में सिकटा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायालय ने दोष सिद्ध मानते हुए यह फैसला सुनाया।#Bettiah #WestChamparan #Sikta #Bihar #Nepal #Charas #DrugSmuggling #NDPSAct #CourtVerdict #CrimeNews #SSB #BorderSecurity #Justice #BreakingNews #LegalUpdate #IndianJudiciary

Bettiah, West Champaran | Jul 30, 2026

Bihar news : नरकटियागंज में बाइक सवार पर किया सांड ने हमला, मौत,   सड़क जाम प्रदर्शन, नरकटियागंज बेतिया मुख्य पथ पर एसएसबी कैम्प के समीप की घटना। नरकटियागंज बेतिया मुख्य पथ पर एसएसबी कैम्प के आगे और सो फवा गाव के समीप शनिवार की रात आम बेच कर घर लौट रहे बाइक सवार पर सांड ने हमला कर दिया. सांड के हमले में घायल व्यक्ति की  इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के सिस्वनिया गाव निवासी संतोष साह 42 वर्ष के रूप में कई गयी है. मौत के बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर नरकटियागंज पहुचे और सड़क जाम कर दिया.इस दौरान करीब दो घण्टे तक सड़क जाम रहा. बाद में पहुची शिकारपुर पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझा कर सड़क जाम हटवाया. घटना के बारे में बताया जाता है कि संतोष साह शनिवार की देर रात आएम बेच कर घर लौट रहा था इसी बीच सड़क और खड़े सांड ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया स्थानीय लोग उसे लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुचे जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने उसे बेतिया रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गयी. मृतक की पत्नी प्रेमशीला देवी 13 वर्षीय बेटी अंजली कुमारी, 6 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार, 4 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार शव से लिपट कर रोते बिलखते रहे।
#Narkatiaganj #WestChamparan #Bihar #BullAttack #RoadAccident #BreakingNews #RoadBlock #Protest #SSBCamp #Chanpatia #LocalNews #Bettiah #BiharNews #TragicIncident #JusticeForVictim #HindiNews #NewsUpdate #IndiaNews #ViralNews #PublicSafety

Bihar news : नरकटियागंज में बाइक सवार पर किया सांड ने हमला, मौत, सड़क जाम प्रदर्शन, नरकटियागंज बेतिया मुख्य पथ पर एसएसबी कैम्प के समीप की घटना। नरकटियागंज बेतिया मुख्य पथ पर एसएसबी कैम्प के आगे और सो फवा गाव के समीप शनिवार की रात आम बेच कर घर लौट रहे बाइक सवार पर सांड ने हमला कर दिया. सांड के हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मृतक की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के सिस्वनिया गाव निवासी संतोष साह 42 वर्ष के रूप में कई गयी है. मौत के बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर नरकटियागंज पहुचे और सड़क जाम कर दिया.इस दौरान करीब दो घण्टे तक सड़क जाम रहा. बाद में पहुची शिकारपुर पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझा कर सड़क जाम हटवाया. घटना के बारे में बताया जाता है कि संतोष साह शनिवार की देर रात आएम बेच कर घर लौट रहा था इसी बीच सड़क और खड़े सांड ने हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया स्थानीय लोग उसे लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुचे जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सको ने उसे बेतिया रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गयी. मृतक की पत्नी प्रेमशीला देवी 13 वर्षीय बेटी अंजली कुमारी, 6 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार, 4 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार शव से लिपट कर रोते बिलखते रहे। #Narkatiaganj #WestChamparan #Bihar #BullAttack #RoadAccident #BreakingNews #RoadBlock #Protest #SSBCamp #Chanpatia #LocalNews #Bettiah #BiharNews #TragicIncident #JusticeForVictim #HindiNews #NewsUpdate #IndiaNews #ViralNews #PublicSafety

Bettiah, West Champaran | Jul 30, 2026

Bihar news : बगहा के भापसा नाला में फिर मगरमच्छ का हमला, महिला गंभीर रूप से घायल; ग्रामीणों की बहादुरी से बची जान। बगहा के वीटीआर से जुड़े भापसा नाला क्षेत्र में मगरमच्छों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिरिसिया-बेलहवा कच्ची सड़क स्थित भापसा नाला पार कर खेत जा रही बरसाती देवी पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मगरमच्छ ने महिला के दोनों पैरों को अपने जबड़ों में दबोच लिया, लेकिन साथ चल रहे ग्रामीणों की बहादुरी और तत्परता से उनकी जान बच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला की चीख सुनते ही ग्रामीणों ने लाठी, कुदाल और छाते से मगरमच्छ पर हमला कर दिया। लोगों के शोर और जवाबी कार्रवाई से मगरमच्छ महिला को छोड़कर झाड़ियों में भाग गया। इसके बाद घायल महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर वन विभाग को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही मदनपुर वनक्षेत्र की टीम, डायल-112 पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने घायल महिला को तत्काल बगहा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई।मदनपुर वन क्षेत्र पदाधिकारी नसीम अहमद अंसारी ने बताया कि भापसा नाला मगरमच्छों का प्राकृतिक आवास है। आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने लोगों से बरसात के मौसम में इस नाले को पार करने से बचने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की।गौरतलब है कि एक सप्ताह पहले भी इसी क्षेत्र में मगरमच्छ के हमले में किसान केदार बैठा की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हमलों से भापसा नाला के आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग खेत जाने से पहले भी भय महसूस कर रहे हैं।#Bagaha #CrocodileAttack #ValmikiTigerReserve #WestChamparan #BiharNews #Wildlife #ForestDepartment #BreakingNews #Nature #IndiaNews

Bihar news : प्रणाम करने पर छात्र की बेरहमी से पिटाई का आरोप, विद्यालय में हंगामा, कार्रवाई की मांग। पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया प्रखंड क्षेत्र स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सिरिसिया मठिया में एक शिक्षक पर छात्र की बेरहमी से पिटाई करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना के बाद छात्र के परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। बुधवार सुबह विद्यालय के मुख्य गेट पर अभिभावकों और अन्य छात्रों ने प्रदर्शन कर शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।आरोप है कि विद्यालय के शिक्षक उमाकांत कुमार ने मंगलवार करीब दोपहर 2 बजे कक्षा छह के छात्र इरशाद आलम की केवल इस बात पर बेरहमी से पिटाई कर दी कि उसने उन्हें प्रणाम  किया। पिटाई में छात्र घायल हो गया, जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए बैरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसका उपचार किया गया। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार को विद्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक जिला शिक्षा पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच नहीं करते और संबंधित शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय परिसर में नियमों के विरुद्ध बिरयानी, मटन, मछली आदि पकाए जाते हैं। छात्रों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।परिजनों ने कहा कि विद्यालय बच्चों को शिक्षा देने का स्थान है, लेकिन यदि शिक्षकों द्वारा इस तरह की मारपीट की जाएगी तो बच्चों में भय का माहौल पैदा होगा। उन्होंने दोषी शिक्षक के विरुद्ध विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है।हालांकि, शिक्षक उमाकांत कुमार तथा शिक्षा विभाग की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासनिक जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।#Bettiah #WestChamparan #Bairiya #BiharNews #SchoolNews #Student #Education #Teacher #SchoolViolence #JusticeForStudent #BreakingNews #HindiNews #LocalNews #ViralNews #IndiaNews

Bihar news : स्कूल के पास युवक की बेरहमी से हत्या, हाथ-पैर बांधकर चाकुओं से गोदा, घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद। पश्चिम चंपारण जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। गवर्नमेंट बेसिक स्कूल, श्रीनगर के समीप एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारों ने युवक की बेहद बेरहमी से हत्या की है। मृतक के हाथ और पैर बंधे हुए थे, जबकि उसके शरीर पर चाकुओं से किए गए कई वार के गहरे निशान मिले हैं। इतना ही नहीं, पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त होने की आशंका वाला एक चाकू भी बरामद किया है, जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। मृतक की पहचान शेख असलम, पिता जाकिर हुसैन, निवासी गौनाहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शेख असलम पिछले करीब चार महीने से अपने नानी के घर मेहदिया बारी में रहकर सेंट्रिंग का काम कर रहा था। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने में सहयोग करता था। मृतक की नानी शाहिदा खातून ने बताया कि आज सुबह करीब 8 बजे शेख असलम रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिवार चिंतित था। इसी बीच रात करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि गवर्नमेंट बेसिक स्कूल, श्रीनगर के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचीं और शव की पहचान अपने नाती शेख असलम के रूप में की। शाहिदा खातून ने आरोप लगाया कि उनके नाती की हाथ-पैर बांधकर बड़ी बेरहमी से हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि उसके शरीर पर चाकुओं से कई वार किए गए थे। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही मनुआपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर घेराबंदी कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक चाकू भी बरामद हुआ, जिसे हत्या में इस्तेमाल किए जाने की आशंका के आधार पर जब्त कर जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा घटनास्थल से अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी एकत्र किए गए हैं।पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश, आपसी विवाद, व्यक्तिगत दुश्मनी या किसी अन्य कारण की भी जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट, बरामद चाकू और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।इस नृशंस हत्या ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। वहीं, मृतक के परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं और उनका कहना है कि जब तक हत्यारे गिरफ्तार नहीं होंगे, तब तक उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा।#WestChamparan #Bihar #BiharNews #CrimeNews #MurderCase #BreakingNews #PoliceInvestigation #ForensicTeam #JusticeForAslam #LawAndOrder #ManuapurPolice #CrimeReport #Bettiah #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate