हुज़ूर: भोपाल के टीला जमालपुरा में जेठ ने बहु से की ज्यादती, पुलिस ने की FIR दर्ज
Huzur, Bhopal | Apr 27, 2024 भोपाल के टीला जमालपुरा में नव वाहिता के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी थी। तीन महीने तक महिला आरोपी के डर से चुप रही।आज पीड़िता भाभी और बहन के साथ थाने पहुंची। जहां उसने आरोपी जेठ की करतूत को बताया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।