हुज़ूर: भोपाल के अयोध्या बायपास स्थित इकोग्रीन सिटी और जिंदलअस्पताल के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक में बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर
Huzur, Bhopal | Apr 27, 2024 अयोध्या बायपास स्थित ईको ग्रीन सिटी और जिंदल अस्पताल के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक में पीछे बैठी महिला करीब तीन फीट ऊपर उछली और सिर के बल नीचे गिर गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि बाइक में सवार पति और ढाई साल का बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है|