आबू रोड: माउंट आबू के ओरिया वन क्षेत्र में गश्त के दौरान वन कार्मिकों को मिला मादा भालू का शव, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार
माउंट आबू मे वनपाल नाका ओरिया के झालरा वन क्षेत्र में गश्त के दौरान दोपहर करीब 1 बजे एक मृत मादा भालू मिली। वन विभाग के स्टाफ द्वारा सूचना देने पर उप वन संरक्षक वन्य जीव आबू पर्वत शुभम जैन के निर्देशन में अधिकारी मौके पर पहुंचे।क्षेत्रीय वन अधिकारी वन्य जीव आबू पर्वत गजेंद्र सिंह एवं सहायक वन संरक्षक ने मौके पर पहुंचकर मृत मादा भालू को कब्जे में लिया