कुर्था: कुर्था विधायक पप्पू कुमार वर्मा ने सतवन और रामनगर में लोगों से मुलाकात की, शोकाकुल परिवारों को बंधाया ढांढस
Kurtha, Arwal | Oct 21, 2026 कुर्था विधायक पप्पू कुमार वर्मा ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान सतवन एवं रामनगर में कई परिवारों से मुलाकात कर उनका दुःख-दर्द साझा किया। सतवन निवासी कमलेश सिंह के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर विधायक ने उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य का कुशल-क्षेम जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।