बीना: बीना रिफाइनरी में मजदूरों को बीते कई महीनों से नहीं मिला है वेतन, तहसील कार्यालय पहुंचकर दिया आवेदन
Bina, Sagar | Mar 25, 2025 बीना रिफाइनरी बीपीसीएल मैं कार्यरत सारा फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड व आकाश एंटरप्राइजेज मैं करीब 60 मजदूर कार्यरत है। जो काफी बरसों से रिफाइनरी में सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन मजदूरों को कंपनी के द्वारा कई महीनो से वेतन नहीं दिया गया जिसकी वजह से मजदूर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। जिसको लेकर मजदूरों ने तहसील में एसडीएम के नाम ज्ञापन सोपा है।