फिरोजाबाद में टूंडला स्टेशन पर डिप्टी SS और लोको पायलट में मारपीट, 3 घायल, वीडियो वायरल
फिरोजाबाद/न्यू टूंडला रेलवे स्टेशन (DFCCIL) पर शनिवार देर रात करीब 8 बजे गुड्स ट्रेन के क्रू बदलने को लेकर डिप्टी स्टेशन अधीक्षक और लोको पायलट में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि स्टेशन पर मौजूद संविदा कर्मचारी बॉक्स पोर्टर राहुल (निवासी टूंडली) जब इस घटना का वीडियो बनाने लगा तो लोको पायलट ने उस पर पत्थर से हमला कर दिया। राहुल का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गया। इस झगड़े में 2 अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
20 मिनट तक रेल परिचालन बाधित रहा। सूचना पर RPF और थाना टूंडला पुलिस मौके पर पहुंची। RPF कंपनी कमांडर अवधेश गोस्वामी ने कहा - मामले की जांच की जा रही है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कैसे स्टेशन के अंदर ही कर्मचारी आपस में उलझ गए।
#Tundla #Firozabad #NewTundlaStation #DFCCIL #IndianRailways #UPNews #DDMNews #KashmirSinghJournalist
वीडियो सौजन्य : स्थानीय
---