कहरा: सहरसा स्टेडियम में प्रभारी मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को किया सम्मानित
Kahara, Saharsa | Jan 26, 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर सहरसा स्टेडियम में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने खेल, समाज सेवा सहित अन्य क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और सम्मान देकर उनका हौसला बढ़ाया।