जांजगीर: जांजगीर-चांपा में कोटवारों ने किया एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन
जांजगीर-चांपा। जिले के कोटवारों ने अपनी लंबित मांगों और समस्याओं के निराकरण को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कोटवारों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर शासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया। ज्ञापन में कोटवारों को नियमित करने, राजस्व विभाग में संविलियन, न्यूनतम 15 हजार रुपये मासिक पारिश्रमिक देने सहित चार।