किरनापुर: जामड़ीमेटा के 22 वर्षीय ब्रांच पोस्टमास्टर रहस्यमय ढंग से लापता, रजेगांव देवनदी में तलाश जारी
किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम जामड़ीमेटा में पदस्थ 22 वर्षीय ब्रांच पोस्टमास्टर यश धारसे के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। यश के लापता होने के बाद उसकी स्कूटी, मोबाइल फोन और बैग ग्राम देवगांव के समीप देवनदी पुलिया के पास सोमवार को मिले हैं। सामान मिलने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। जिसकी सूचना किरनापुर थाने में दी गई सूचना मिलते ही