डिंडौरी: अमरपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आंदोलन समाप्त, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
डिंडौरी जिले के अमरपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और सदस्यों ने नवीन भवन में महाविद्यालय संचालित करने को लेकर सड़क मार्ग जाम करते हुए आंदोलन किया। तहसीलदार सहित प्रशासनिक अमला ने पहुंचकर समझाइश तब जाकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी और सदस्यों ने मंगलवार शाम 4:00 बजे 3 सूत्रीय मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए आंदोलन समाप्त किया।