रामनगर: चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास चलती कार में लगी आग, कार सवार लोगों ने समय रहते उतरकर बचाई जान
चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास चलती कार में अचानक लगी आग कार सवार लोगों ने समय रहते उतरकर बचाई जान। घटना रविवार की रात करीब 8:00 बजे की है। परसपुर से रामपुर मथुरा जा रहे लोगों की कार में अचानक आग लग गई। कार सवार अजीम सानिया गुलशन सोना हसान और नाजिया ने उतरकर अपनी जान बचाई है। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। सूचना पाकर रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची।