बक्सर: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के सभी थाना परिसर में शस्त्र सत्यापन शुरू, 27 जून तक चलेगा अभियान
Buxar, Buxar | Jun 21, 2025 बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिले के सभी थाना परिसरों में शस्त्र सत्यापन अभियान की शुरुआत हो चुकी है। चुनाव के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध शस्त्रों की पहचान के उद्देश्य से यह सत्यापन किया जा रहा है। जिले में 27 जून तक यह अभियान चलाया जाएगा और सभी शस्त्र धारकों को निर्धारित समयसीमा के भीतर शस्त्र सत्यापन कराना अनिवार्य है।