बासोदा: बासौदा नगर में शराब के नशे में चार युवकों ने एक युवक के साथ की मारपीट, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
Basoda, Vidisha | Nov 18, 2024 बासौदा नगर में शराब के नशे में चार युवकों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि शराब के नशे में चार युवकों ने एक युवक के साथ गाली-गलौज की जिसका विरोध करने पर लात घूसों और बेल्ट से मारपीट की है फरियादी की शिकायत पर बासौदा शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी