बासोदा: बासौदा के सिरोंज चौराहे पर कार चालक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
Basoda, Vidisha | Nov 18, 2024 बासौदा के सिरोंज चौराहा पर एक कार चालक ने मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार एक युवक को चोटें आई हैं फरियादी युवक की शिकायत पर बासौदा देहात थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है घटना रविवार दोपहर 2:00 की बताई जा रही है