बासोदा: अंबा नगर बस स्टैंड पर गांजा पीनेवाले एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने की विधिक कार्रवाई
Basoda, Vidisha | Nov 17, 2024 बासौदा के अंबा नगर बस स्टैंड पर गांजे का नशा कर रहे एक व्यक्ति के खिलाफ बासौदा देहात थाना पुलिस ने कार्रवाई की है जानकारी के अनुसार आरोपी सार्वजनिक स्थान पर गांजे का नशा कर रहा था जिसकी सूचना मिलने पर बासौदा देहात थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के पास से नशा करने की सामग्री जप्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है