रॉबर्ट्सगंज: अनपरा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने 5 गुमटियों की छतों को तोड़कर सामान किया चोरी, जांच शुरू
अनपरा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने पांच गुमटियों की छतों को तोड़कर उसमें रखा सामान चोरी कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मसूद खान, छोटू सब्जीवाला, राम इकबाल चाय वाले, तौकीर खान टेलर मास्टर व सरकारी भांग की गुमटी में चोरी की सूचना प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।