रॉबर्ट्सगंज: डायट परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, डीएम रहे मौजूद
डायट परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डायट परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।