रॉबर्ट्सगंज: रायपुर पुलिस ने 27 किलो 800 ग्राम गांजे के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
यूपी के सोनभद्र में रायपुर थाने की पुलिस ने बिहार बॉर्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान दरमा मोड़ से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27 किलो 800 ग्राम गांजा और 67 हजार रूपए नकद बरामद किया है, पुलिस के मुताबिक पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे बिहार से गांजा लेकर वाराणसी कैंट स्टेशन जा रहे थे जहां खरीददार आते और उनको सप्लाई कर देते हालांकि पुलिस ने उन्हें पहले ही गिरफ्तार कर लिया।