रॉबर्ट्सगंज: अपर सत्र न्यायाधीश ने गैंग लीडर समेत तीन दोषियों को सुनाई सात-सात वर्ष कैद की सजा, पांच-पांच हजार का जुर्माना भी लगाया।
अपर सत्र न्यायाधीश ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में बुधवार को सुनवाई करते हुए गैंग लीडर समेत तीन दोषियों को सुनाई सात-सात वर्ष कैद की सजा पांच-पांच हजार का अर्थदंड भी लगाया। थानाध्यक्ष करमा ने थाने में तहरीर देखकर अवगत कराया था कि शक्ति चौहान एक सक्रिय गैंग लीडर है ,इसके गांव के ही बृजलाल चौहान और विनोद उसके गैंग के सदस्य हैं।