अतर्रा: अतर्रा कोतवाली में मारपीट की शिकायत, घायल का किया गया मेडिकल परीक्षण
Atarra, Banda | Apr 29, 2026 कोतवाली क्षेत्र के सुलक थोक मोहल्ले में मारपीट का मामला सामने आया है। यहां के निवासी मुन्ना गुप्ता (50) पुत्र रामगोपाल ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि पड़ोस के एक व्यक्ति ने शराब के नशे में उनके साथ मारपीट की। पीड़ित के अनुसार, घटना के दौरान उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।