बाँदा :-थाना कोतवाली नगर, थाना मरका व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार । अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद ।*
*➡️अभियुक्तों द्वारा दिनांक 24.07.2026 की शाम नाबालिग का ई-रिक्शा से अपहरण कर दुष्कर्म करने का किया गया था प्रयास।*
*➡️अभियुक्तों की गिरफ्तारी के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में 02 पुलिसकर्मी भी घायल हुए, अदम्य साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को किया गिरफ्तार ।*
*विवरण-* पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 26.07.2026 को थाना कोतवाली नगर, थाना मरका व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया । गिरफ्तारी और मुठभेड को दौरान दो पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । सभी कि स्थिति सामान्य है । गौरतलब हो कि दिनांक 24.07.2026 थाना मरका क्षेत्र की एक नाबालिग बालिका अपने घर से नाराज होकर अपने ननिहाल नरैनी (फतेहपुर) जाने के लिए निकली थी । देर रात्रि वह बांदा पहुंची, जहां नरैनी जाने के लिए एक ई-रिक्शा में बैठी । ई-रिक्शा चालक नरेश ने अपने एक अन्य साथी एजाज को बुलाकर नाबालिग बालिका का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया था तथा दोनों अभियुक्त मौके से फरार हो गए । घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस द्वारा तत्काल पीड़िता को सकुशल बरामद कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त बालिका के संबंध मे थाना मरका पर अभियोग पंजीकृत है । पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल द्वारा अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली नगर, थाना मरका तथा एसओजी सहित कई पुलिस टीमों का गठन किया गया । पुलिस टीमों द्वारा गहन छानबीन करते हुए सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों तथा ई-रिक्शा के सत्यापन के आधार पर दोनों अभियुक्तों की पहचान की गई और उनकी गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम में आज दिनांक 26.07.2026 को पुलिस को अभियुक्तों के गंछा रोड पर होने की सूचना प्राप्त हुई थी सूचना पर तत्काल पुलिस टीमों द्वारा मौके पर जाकर दबिश देकर अभियुक्तों को आत्मसमर्पण हेतु कहा गया तो स्वयं को पुलिस से घिरता देख अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करना शुरू कर दिया । आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त एजाज के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया । घायल अभियुक्त को गिरफ्तार कर इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य है व दूसरा अभियुक्त नरेश की गिरफ्तारी और मुठभेड के दौरान दो पुलिसकर्मी कां0 मो. युनुस व कां0 इन्द्रपाल भी चोटिल हुए हैं जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहां उनकी स्थिति सामान्य है । अभियुकत एजाज एक अपराधी किस्म का व्यक्ति है जो पूर्व में भी जेल जा चुका है । पुलिस मुठभेड के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है व घटना के संबंध में अन्य तथ्यों एवं साक्ष्यों का संकलन करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्तों के कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 02 जिन्दा कारतूस, 03 खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद हुआ है ।
*बरामदगी-*
▪️01 अवैध तमंचा 315 बोर (घटना में प्रयुक्त)
▪️02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
▪️03 खोखा कारतूस 315 बोर
▪️01 ई-रिक्शा (घटना में प्रयुक्त)
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1. एजाज पुत्र निजामुद्दीन निवासी चिकवन खाईंपार थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा । (मुठभेड़ में घायल)
2. नरेश कुमार पुत्र रामसजीवन निवासी चिकवन खाईंपार थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा ।
*पंजीकृत अभियोग-*
▪️मु0अ0सं0 95/26 धारा 137(2)/70(2) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट थाना मरका जनपद बांदा ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. बलराम सिंह प्र0नि0 थाना कोतवाली नगर
2. सुबेदार बिन्द थानाध्यक्ष मरका
3. आनन्द कुमार प्रभारी एसओजी
4. राजेश मौर्य प्रभारी सर्विलांस
5. दीपक कुमार सैनी चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय
6. उ0नि0 प्रदीप कुमार सोनी प्रभारी जेल चौकी
7. उत्कर्ष सिंह चौकी प्रभारी अतर्रा चुंगी
8. हे0कां0 अश्वनी प्रताप सिंह
9.सत्यम गुर्जर
10.कां0 भूपेन्द्र सिंह
11. कां0 इन्द्रपाल सिंह
12. कां0 मो. युनुस
13. कां0 प्रतीक
14. कां0 मनीष मिश्रा
15. कां0 अमित त्रिपाठी
16. कां0 रिषभ सिंह
17. कां0 विनोद यादव
18. कां0 विनय कुमार
19. रि0कां0 शशिराज
20. रि0कां0 अमित पाल
Atarra, Banda | Jul 26, 2026