गिरिडीह: छठ घाटों पर महिलाओं के गले से सोने की चेन चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार, जेल भेजी गई
गिरिडीह नगर थाना पुलिस ने महापर्व छठ के दौरान विभिन्न छठ घाटों में महिलाओं के गले से सोने का चेन चुराने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद बुधवार को 1 बजे उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। जेल भेजने से पहले महिला का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया।