गिरिडीह: चाईबासा लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह टावर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
भारतीय जनता पार्टी की ओर से मंगलवार शाम 5 बजे टावर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।बताया गया कि चाईबासा में अपने हक़ और अधिकार की मांग कर रहे आदिवासी समाज के लोगों पर हेमंत सरकार के द्वारा लाठी चार्ज और बबरता पूर्ण कार्रवाई की गई।