गिरिडीह: डीसी ने विज्ञप्ति जारी कर बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'मोंथा' से सतर्क रहने की अपील की
गिरिडीह डीसी राम निवास यादव ने बुधवार को 11 बजे डीसी ऑफिस से विज्ञप्ति जारी कर चक्रवाती तूफान 'मोंथा' के बंगाल की खाड़ी से उत्पन्न होने एवं इसके जिले पर संभावित प्रभाव को देखते हुए समस्त जिलेवासियों से विशेष सतर्कता और एहतियात बरतने की अपील की है।मौसम विभाग द्वारा यह अनुमान व्यक्त किया गया है आने वाले दिनों में यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है।