गिरिडीह: शीतलपुर में कार्तिक उद्यापन सह भागवत कथा यज्ञ और शुभ उपनयन संस्कार के उपलक्ष्य में भव्य कलश यात्रा निकाली गई
शीतलपुर में कार्तिक उद्यापन सह भागवत कथा यज्ञ एवं शुभ उपनयन संस्कार के उपलक्ष्य में बुधवार को 11 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।बताया गया कि सरस्वती विद्या मंदिर के सेवानिवृत्त संस्कृत शिक्षक दुखःहरण पाठक के आवास परिषर से कलश यात्रा निकाली गई।