गिरिडीह: सिहोडीह चौधरी मुहल्ला में 25 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह चौधरी मुहल्ला में मंगलवार रात एक 25 वर्षीय नवविवाहिता सुलेखा कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बुधवार को 10 बजे इसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया।बताया गया कि सुलेखा की शादी महज एक माह पहले पटना लखीसराय निवासी प्रल्हाद तिवारी से कोर्ट मैरिज के जरिए हुई थी।घटना के वक्त पति से फोन पर कहासुनी हुई थी।