प्रतापगढ़: जिला अस्पताल के मुख्य द्वार का प्लास्टर भरभराकर गिरा, बड़ा हादसा टल गया
जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ के मुख्य प्रवेश द्वार पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। प्रवेश द्वार की मुंडेर के ऊपर किया गया प्लास्टर अचानक भरभराकर नीचे गिर पड़ा। प्लास्टर गिरते ही मौके पर मौजूद मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। जिस स्थान से प्लास्टर गिरा, वहीं जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ का नाम लिखा हुआ है। खास बात यह है कि इसी मुख्य प्रवेश द