Uttarakhand फर्जी प्रमाण पत्र मामले पर कांग्रेस का बड़ा हमला | गणेश गोदियाल ने उठाए गंभीर सवाल!
उत्तराखंड में फर्जी प्रमाण पत्र मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कार्रवाई की आड़ में छोटे कर्मचारियों तक ही जांच सीमित की जा रही है, जबकि मामले में बड़े स्तर पर जिम्मेदारी की भी जांच होनी चाहिए।
गोदियाल ने दावा किया कि राज्य में पिछले 7-8 वर्षों से फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का सिलसिला चल रहा है और इसमें नीचे से ऊपर तक कई लोगों की भूमिका की जांच होनी चाहिए। उन्होंने मामले में मंत्रालय की भूमिका की जांच की मांग भी उठाई।
कांग्रेस ने पूरे नेटवर्क की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह है कि जांच की आंच सिर्फ कर्मचारियों तक सीमित रहेगी या जिम्मेदारी के बड़े स्तर तक भी पहुंचेगी?
पूरी खबर और गणेश गोदियाल का बयान वीडियो में देखें।
#UttarakhandNews #DehradunNews #FakeCertificate #UttarakhandPolitics #GaneshGodiyal #CongressUttarakhand #UttarakhandNewsToday #Dehradun #Uttarakhand #PoliticalNews #BreakingNews #HindiNews #NewsUpdate #उत्तराखंड #देहरादून #फर्जीप्रमाणपत्र #गणेशगोदियाल #कांग्रेस #उत्तराखंडराजनीति