हल्द्वानी में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने लगाया जनता दरबार, सुनी आम जनता की समस्याएं! 🏛️
हल्द्वानी में मिनी स्टेडियम के सामने स्थित कमिश्नर कैंप कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार आयोजित किया गया। इस दौरान दूर-दूर से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के सामने रखीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों पर कार्रवाई करने और समस्याओं का जल्द समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर देना और शिकायतों का समय पर निस्तारण कराना है। इस पहल से लोगों को अपनी फरियाद सुनाने और प्रशासन से समाधान पाने में मदद मिलती है।
#HaldwaniNews #UttarakhandNews #DeepakRawat #KumaonCommissioner #JantaDarbar