आलमनगर: उदाकिशुनगंज में लगातार हो रही चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, एसडीपीओ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के मुरली चंदवा, बलुआ टोला, लक्ष्मीपुर गांव सहित अन्य स्थानों पर लगातार हुई चोरी की घटना से पूरा क्षेत्र सहमा हुआ था। एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की संजीदगी से देखते हुए सहरसा जिला के तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की जानकारी दी।