हुज़ूर: प्रोफेसर कॉलोनी में शराब दुकान की शिफ्टिंग के विरोध में कांग्रेसी और आम लोग मैदान में उतरे
Huzur, Bhopal | Jul 17, 2026 भोपाल के प्रोफेसर कॉलोनी की शराब दुकान की शिफ्टिंग को लेकर फिर से विरोध शुरू हो गया है। ये दुकान शुक्रवार सुबह ही रविंद्र भवन के पास नाले किनारे शिफ्ट की गई थी।इसके ठीक सामने लोकभवन (गर्वनर हाउस), रविंद्र भवन समेत कई सरकारी दफ्तर है। इसके विरोध में आम लोग और कांग्रेसी मैदान में उतर गए।