कुटुंबा: कुटुंबा : साहब हरिद्रानंद के 78वें जन्मदिन पर एरका में वृहद शिव गुरु परिचर्चा, हजारों गुरु भाई-बहनों ने लिया भाग
शिव चर्चा के सूत्रधार साहब श्री हरिद्रानंद के 78वें जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को एरका में वृहद शिव गुरु परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें औरंगाबाद जिले सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में शिव शिष्य परिवार के गुरु भाई-बहनों ने भाग लिया। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ से कार्यक्रम स्थल गुलजार रहा। शिव गुरु के जयघोष और भक्ति गीतों से