Public App Logo
री-अरेस्ट वारंट पर चेक बाउंस मामले का आरोपी गिरफ्तार पलवल। कोर्ट से जारी री-अरेस्ट वारंट की तामील करते हुए सीआईए पलवल पुलिस ने धारा 138 एनआई एक्ट के चेक बाउंस मामले में आरोपी नरेश कुमार निवासी मछगर, बल्लभगढ़ को गिरफ्तार किया है। सीआईए जांच अधिकारी एएसआई श्रीचंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सीजेएम पलवल की अदालत से वारंट जारी हुआ था। राकेश की शिकायत पर दर्ज मामले में अदालत ने 23 सितंबर 2022 को फैसला सुनाया था। इसके बाद आरोपी ने आपराधिक अपील दायर की, जिस पर अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पलवल की अदालत ने 12 मई 2025 को फैसला सुनाया। अदालती आदेशों का पालन न करने पर जारी री-अरेस्ट वारंट के तहत सीआईए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नियमानुसार अदालत में पेश किया। - Palwal News