पाली: सरखड़ी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिले अज्ञात व्यक्ति की पहचान पटउवा निवासी कंछेदी के रूप में हुई
Pali, Lalitpur | Jun 28, 2026 बीते लगभग 5 दिन पूर्व ग्राम सरखड़ी के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ पाया गया था। जिसे कई जानवरों द्वारा उसे नोचे जाने के कारण व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी। वही नाराहट पुलिस की सार्थक पहल के चलते उक्त मृतक की पहचान ग्राम पटउवा निवासी कंछेदी अहिरवार के रूप में हुई है। जो मानसिक रूप से विक्षिप्त था।