चनहोता मेले के शुभारंभ पर पहुंचे पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल ढकोग, क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं
हिमाचल 84 टीवी भरमौर/होली।
होली क्षेत्र की ग्राम पंचायत चनहोता में हर वर्ष की भांति आयोजित पारंपरिक मेले के शुभारंभ अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य खणी वार्ड अनिल ढकोग ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति को बधाई देते हुए क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान श्रीमती बिंदु ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य राकेश, सभी वार्ड सदस्य तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल ढकोग ने कहा कि इस तरह के पारंपरिक मेले हमारी समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता द्वारा उन्हें जो अपार स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद मिला है, उसके लिए वह हृदय की गहराइयों से सभी क्षेत्रवासियों के आभारी हैं।
उन्होंने मेला समिति को सफल एवं भव्य आयोजन के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। अनिल ढकोग ने समस्त क्षेत्रवासियों को मेले की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि यह पावन मेला क्षेत्र में सुख, समृद्धि, खुशहाली और आपसी भाईचारा लेकर आए।