कुलपहाड़: महोबकंठ में शादी में गए परिवार के घर हुई बड़ी चोरी, आभूषण व नगदी मिलाकर करीब ₹30 लाख की चोरी
महोबकंठ मे चोर लगभग 100 से 150 ग्राम सोने के आभूषण, करीब 3 पाव चांदी के जेवर और 80 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। आज के बाजार भाव के हिसाब से आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।अमित के पिता।मध्य प्रदेश में सरकारी अध्यापक हैं।साथ ही अमित की पत्नी रोजगार सहायक के पद पर हैं। घटना की जानकारी सुबह होने पर लगी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।