हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 34 वर्षीय युवक परदेसी खंडाइत की मौत हो गई। यह हादसा बिंदीबासा स्थित पेट्रोल पंप के पास उस वक्त हुआ, जब वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए।