कांके: धुर्वा स्थित शहीद मैदान में राहुल गांधी ने जनसभा को किया संबोधित, मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना
Kanke, Ranchi | Feb 5, 2024 धुर्वा स्थित शहीद मैदान में राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गाँधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। एचईसी के मुद्दे पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि एचईसी का गला घोटा जा रहा है। एचईसी के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चाहती है कि एचईसी का काम करना बंद कर दे और इसे अडानी को बेच दिया जाये।